भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के साथ-साथ एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया की टी20 टीम का ऐलान कर दिया है। सिलेक्शन कमेटी ने इस बार कई बेहद कड़े और चौंकाने वाले फैसले लेते हुए पूरी टीम का हुलिया बदल दिया है।
श्रेयस अय्यर बने कप्तान, सूर्या-हार्दिक बाहर टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय क्रिकेट में एक नए युग की शुरुआत करते हुए चयन समिति ने श्रेयस अय्यर को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है, जबकि होनहार बल्लेबाज तिलक वर्मा को उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सबसे बड़ा झटका पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को लगा है, जिन्हें टी20 टीम से पूरी तरह ड्रॉप कर दिया गया है। इसके अलावा अक्षर पटेल से भी उपकप्तानी छीन ली गई है, हालांकि वह टीम में जगह बचाने में कामयाब रहे। चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने साफ किया कि हार्दिक को केवल वनडे टीम में जगह दी गई है और उनकी टी20 में वापसी उनकी गेंदबाजी के आकलन के बाद ही होगी।
IPL स्टार वैभव सूर्यवंशी और प्रिंस यादव की धमाकेदार एंट्री बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ियों को बड़ा इनाम दिया है। आईपीएल 2026 में रिकॉर्ड 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीतने वाले 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को पहली बार सीनियर टीम में शामिल किया गया है। उनके साथ ही लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए 16 विकेट चटकाने वाले दिल्ली के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को भी टीम में धमाकेदार एंट्री मिली है।
आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए भारतीय टी20 स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, इशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी।
एशियन गेम्स 2026 के लिए भी टीम घोषित, बुमराह शामिल इसके साथ ही बीसीसीआई ने एशियन गेम्स 2026 के लिए भी 15 सदस्यीय मजबूत टीम का ऐलान किया है। इस टीम की कमान भी श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी, लेकिन सबसे दिलचस्प बात यह है कि दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी एशियन गेम्स की इस स्क्वाड में शामिल किया गया है।
एशियन गेम्स के लिए भारतीय टी20 स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
