26.5 C
Kolkata
Thursday, July 23, 2026

बलोचिस्तान में विस्फोट से पुल क्षतिग्रस्त, कई इलाकों में कर्फ्यू लागू

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रांत में सुरक्षाबलों द्वारा 10 हथियारबंद लोगों के मारे जाने के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। बुधवार शाम मस्तुंग जिले में एक विस्फोट में क्वेटा-कराची मुख्य राजमार्ग पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद प्रशासन ने कई क्षेत्रों में कर्फ्यू लागू कर दिया है।

विस्फोट से पुल क्षतिग्रस्त, यातायात प्रभावित

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मस्तुंग जिले के खाद स्ट्रीट स्थित अंगिरी क्रॉस के पास क्वेटा-कराची मुख्य राजमार्ग पर बने पुल को विस्फोट कर नुकसान पहुंचाया गया। इसके बाद इस मार्ग पर यातायात रोक दिया गया। हाल के दिनों में बलोचिस्तान के सोराब, कलात और खुजदार जिलों में भी कई पुलों को निशाना बनाया गया है।

सुरक्षाबलों का दावा, 10 हथियारबंद लोग मारे गए

पाकिस्तान सेना के जनसंपर्क विभाग (आईएसपीआर) ने दावा किया कि पिछले 48 घंटों के दौरान मस्तुंग और सोराब जिलों में अभियान चलाकर 10 हथियारबंद लोगों को मार गिराया गया। सेना के अनुसार, सोराब में सात और मस्तुंग में तीन लोग मारे गए। इसके अलावा दो कथित महिला आत्मघाती हमलावरों और उनके एक सहयोगी को भी हिरासत में लिया गया है।

कई क्षेत्रों में कर्फ्यू लागू

घटनाओं के बाद बलोचिस्तान सरकार ने बुधवार रात से मस्तुंग की खड़कोचा उपतहसील में कर्फ्यू लागू कर दिया। प्रशासन ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बताया गया है कि नुश्की, खुजदार की ज़हरी तहसील और जिउनी सहित कुछ अन्य क्षेत्रों में पहले से ही कर्फ्यू लागू है।

Related Articles

नवीनतम लेख