26 C
Kolkata
Wednesday, May 27, 2026

नवादा में बदमाशो ने करोड़ों के मकान पर किया कब्जा,हत्या का प्रयास,प्राथमिकी दर्ज

नवादा । नवादा नगर के स्टेशन रोड के पम्पूकल रोड चौराहे पर 10 की संख्या में रहे हथियार बंद बदमाशों ने उदय सिंह के करोड़ों के मकान पर ताला तोड़कर जबरन कब्जा कर लिया ।

विरोध करने पर मकान मालिक उदय सिंह का गला दबाकर हत्या का प्रयास किया गया ।मामले की प्राथमिककी थाने में देर रात दर्ज कराई गई है।

पुलिस अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की है ।अगर इस तरह की हरकत पर नियंत्रण नहीं किया गया तो संभव है बड़ी घटना को अंजाम दिया जा सकता है।

गृहस्वामी उदय सिंह ने बुधवार को थाने में दर्ज प्राथमिक की प्रति दिखाते हुए कहा कि सफेदपोश के संरक्षण में 10 की संख्या में रहे अपराधियों ने उनके मकान का ताला तोड़कर जबरन कब्जा कर लिया ।

सीसीटीवी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया ताकि उनके गुंडागर्दी का सबूत उपलब्ध न हो सके। मंगलवार की रात कई घंटे तक थाने में प्राथमिक की के लिए बैठा रहा ।लेकिन कुछ सफेद पोषण के दबाव पर प्राथमिक की दर्ज करने में भी आना कानी की गई। अंतत प्राथमिक की दर्ज की जा सकी। उन्होंने कहा कि जमीन कब्जा कर बेचने वाले सफेदपोशों ने अपने गुंडो को भेजकर इस तरह के कारनामे को अंजाम दिया है ।

अगर इसकी सही तरीके से जांच कर कार्रवाई नहीं हुई तो संभव है हमारे सभी परिवार की हत्या कर दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि मेरा करोड़ का मकान है ।हम दो भाइयों में बंटवारा हो चुका है ।जहां किसी को कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने नवादा के एसपी के साथही बिहार के पुलिस महानिदेशक तथा मगध रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव को भी त्राहिमाम संदेश भेज कर गुंडो से अपने घर की सुरक्षा तथा मुक्ति की मांग की है।

गृहस्वामी ने चेतावनी दी है कि अगर उनके घर को खाली नहीं कराया गया तो थाने में ही सपरिवार आत्मदाह कर लेंगे ।इस घटना के बाद पीड़ित के परिजनों मेंदहशत का माहौल व्याप्त है।

कब्जा करने वाले बदमाश नालंदा जिले के बताए जा रहे हैं। पीड़ित उदय सिंह ने मीडिया के समक्ष दिए बयान में कहा कि स्टेशन रोड स्थित मेरे मकान पर नालंदा जिले के रहूई थाना क्षेत्र के हवनपुरा गाँव से आये राजीव कुमार उर्फ़ टुन्नी उर्फ़ अभय सिँह ने अपने दस- बारह गुंडों के साथ हरवे हथियार से लैश होकर घर में घुसकर जबरन मकान खाली करने एवं जान मारने की धमकी दिया।

घर में रखे घरेलू सामग्री को तोड़ फोड़ करते हुए घर में लगे सीसीटीवी कैमरा एवं फ्रिज सहित सभी समानों को तोड़ फोड़ कर बर्बाद कर दिया। हमलोग को घर से भगा दिया है। गला दबाकर हत्या का भी प्रयास किया गया । नवादा के सदर एसडीएम अमित अनुराग ने कहा है कि पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। शीघ्र ही दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

नवीनतम लेख