30.2 C
Kolkata
Tuesday, June 30, 2026

पत्नी की हत्या के बाद पति ने पेड़ से लटककर दी जान, घरेलू विवाद में दो मौतें

खूंटी। खूंटी जिले के सायको थाना क्षेत्र के जिलिंगकल हितडीह गांव में घरेलू विवाद ने दर्दनाक मोड़ ले लिया। पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी के डंडे से हत्या कर दी और कुछ देर बाद गांव के बाहर एक पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घरेलू विवाद में हुई वारदात

जानकारी के अनुसार, लुंदा मुंडा (70) और उनकी पत्नी गुरमी मुंडा उर्फ मंगरी मुंडा (65) सायको साप्ताहिक हाट से घर लौटे थे। रात में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में लुंदा मुंडा ने कुल्हाड़ी के डंडे से पत्नी के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पत्नी की हत्या के बाद की खुदकुशी

पत्नी की मौत के कुछ समय बाद लुंदा मुंडा गांव के बाहर गया और एक पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी तब सामने आई जब बाहर रहने वाला उनका बेटा सोमवार को गांव पहुंचा। उसने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मंगलवार को सायको थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Related Articles

नवीनतम लेख