17 C
Kolkata
Friday, February 13, 2026

राज्यपाल को हॉकी इंडिया के पदाधिकारियों ने लीग के उद्घाटन मैच में आने का दिया आमंत्रण

रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शनिवार को हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह एवं हॉकी इंडिया के महानिदेशक आर.के. श्रीवास्तव ने रांची स्थित लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की और राज्यपाल को रांची में 11 जनवरी से आयोजित होने वाली पुरुष हॉकी इंडिया लीग के उद्घाटन मैच में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए आमंत्रित किया।
हॉकी इंडिया के पदाधिकारियों ने राज्यपाल को अवगत कराया कि पुरुष हॉकी इंडिया लीग की शुरुआत 3 जनवरी, 2026 से होगी। लीग के मुकाबले देश के तीन प्रमुख शहरों चेन्नई, रांची और भुवनेश्वर में आयोजित किए जाएंगे। रांची में होने वाले मैचों से झारखंड में हॉकी के प्रति बढ़ते उत्साह और खेल संस्कृति को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने इस मौके पर हॉकी इंडिया के पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए लीग के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस तरह के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों से युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरणा मिलती है और राज्य में खेलों के समग्र विकास को नई दिशा मिलती है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles