27.3 C
Kolkata
Saturday, August 1, 2026

आदित्यपुर की फैक्ट्री में गैस सिलेंडर विस्फोट, पांच मजदूर झुलसे

सरायकेला: आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 स्थित ग्लोरिया इंजीनियरिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में गुरुवार दोपहर गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। विस्फोट में पांच मजदूर झुलस गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, हादसा दोपहर करीब 12:30 बजे फैक्ट्री परिसर में काम के दौरान हुआ। सिलेंडर में अचानक तेज धमाका होने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सहकर्मियों ने सभी घायलों को तत्काल जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) पहुंचाया।

चिकित्सकों के अनुसार, गंभीर रूप से झुलसे एक मजदूर की हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि अन्य चार श्रमिकों का इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रारंभिक जांच में हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हैं।

Related Articles

नवीनतम लेख