27.3 C
Kolkata
Saturday, August 1, 2026

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज स्व-सहायता समूहों को देंगे 300 करोड़ रुपये का ऋण

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को झाबुआ जिले के थांदला में आयोजित प्रदेश स्तरीय “स्व-सहायता समूहों का क्षमतावर्धन एवं ऋण वितरण” कार्यक्रम में 300 करोड़ रुपये के ऋण का वितरण करेंगे। इस पहल का उद्देश्य प्रदेश के स्व-सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री 174.64 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 29 विकास कार्यों का भूमि-पूजन तथा 109.17 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए 28 विकास एवं आधारभूत संरचना परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा विभिन्न विभागों की योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरित करेंगे और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी करेंगे।

मुख्यमंत्री प्राकृतिक खेती करने वाले उन्नत किसानों से संवाद कर उनके अनुभव जानेंगे और प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की योजनाओं पर चर्चा करेंगे। इस दौरान झाबुआ जिले के राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े 215 स्व-सहायता समूहों को 10.8 करोड़ रुपये का ऋण भी प्रदान किया जाएगा।

इसके अलावा डॉ. यादव कार्यक्रम स्थल पर आयोजित “आजीविका मेला” प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे और विभिन्न स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों का निरीक्षण करेंगे।

Related Articles

नवीनतम लेख