27 C
Kolkata
Wednesday, April 15, 2026

चैनपुर के पूर्व प्रभार थाना अध्यक्ष अशोक कुमार गिरफ्तार, पूछताछ के बाद जेल

चैनपुर/गुमला: भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने चैनपुर के पूर्व प्रभार थाना अध्यक्ष अशोक कुमार को गुमला से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें रांची ले जाया गया, जहां पूछताछ पूरी होने पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब एक माह पूर्व एसीबी की टीम ने चैनपुर थाना के तत्कालीन थाना प्रभारी शैलेश कुमार को 30,000 रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। उसी प्रकरण में तत्कालीन प्रभार में कार्यरत एसआई अशोक कुमार की भूमिका भी जांच के दायरे में आई थी। इसके बाद से वे लगभग एक महीने से फरार चल रहे थे और एसीबी उनकी तलाश में जुटी थी।

शुक्रवार को दोपहर करीब 12:30 बजे एसीबी ने कार्रवाई करते हुए फरार एसआई अशोक कुमार को गुमला से दबोच लिया। पूछताछ के लिए उन्हें रांची ले जाया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया गया।
एसीबी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

नवीनतम लेख