34 C
Kolkata
Thursday, May 21, 2026

पांच देशों का दौरा संपन्न: कुछ ही देर में स्वदेश पहुंचेंगे पीएम मोदी, भारत-इटली के बीच बनी ‘विशेष रणनीतिक साझेदारी’

रोम (इटली) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की अपनी बेहद महत्वपूर्ण पांच देशों की आधिकारिक यात्रा पूरी कर रोम से भारत के लिए रवाना हो चुके हैं। कुछ ही घंटों में उनका विमान देश की धरती पर लैंड करेगा। अपनी इस पांच दिवसीय विदेश यात्रा के अंतिम पड़ाव में पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की, जिसके बाद दोनों देशों के रिश्तों को एक ऐतिहासिक और नई ऊंचाई मिली है।

पीएम मोदी ने ‘X’ पर लिखा– ‘बेहद सफल रही इटली यात्रा’
रोम से भारत के लिए उड़ान भरने से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर अपनी इस यात्रा के नतीजों को साझा किया:

प्रधानमंत्री मोदी का संदेश: “मेरी इटली की यात्रा बेहद सफल रही और अब इसका समापन हो रहा है। प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ मैंने अलग-अलग क्षेत्रों के अहम मुद्दों पर सार्थक चर्चा की। इस यात्रा का सबसे बड़ा और अहम नतीजा यह है कि हम भारत-इटली संबंधों को अब ‘विशेष रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक ले जाएंगे। इससे आने वाले वर्षों में हमारे आपसी सहयोग को नई गति मिलेगी, जिसका लाभ पूरी मानवता को होगा। मैं प्रधानमंत्री मेलोनी, वहां की सरकार और इटली के गर्मजोश लोगों का उनकी दोस्ती और आतिथ्य के लिए सहदिल से धन्यवाद देता हूं।”

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भी इस दौरे की सफलता पर मुहर लगाते हुए कहा कि इस यात्रा से भारत-इटली संबंध पहले से कहीं ज्यादा मजबूत और प्रगाढ़ हुए हैं।

तकरीबन 8.5 घंटे का सफर तय कर लौट रहे हैं पीएम
राजनयिक गलियारों में प्रधानमंत्री के इस पांच देशों के दौरे को वैश्विक और रणनीतिक लिहाज से बेहद मील का पत्थर माना जा रहा है। आपको बता दें कि इटली की राजधानी रोम से भारत की राजधानी दिल्ली की हवाई दूरी लगभग 5,994 किलोमीटर है। सीधी उड़ान (डायरेक्ट फ्लाइट) के जरिए इस सफर को पूरा करने में करीब 8 घंटे 35 मिनट का समय लगता है, जिसके बाद पीएम मोदी आज स्वदेश पहुंच जाएंगे।

Related Articles

नवीनतम लेख