29.3 C
Kolkata
Thursday, July 23, 2026

ऊंचे बिल्डिंग, अस्पताल और मॉल में की जाएगी फायर सेफ्टी ऑडिट

धनबाद । उपायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार आदित्य रंजन ने जिले के सभी ऊंचे भवन, अस्पताल, मॉल सहित अन्य असुरक्षित स्थलों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराने का निर्देश दिया है।

इस संबंध में उपायुक्त ने कहा कि पिछले दिनों देश के विभिन्न स्थलों पर अग्नि से संबंधित दुर्घटना की सूचना विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हो रही है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से धनबाद जिले में ऊंचे भवन, अस्पताल, मॉल सहित अन्य असुरक्षित स्थलों का फायर सेफ्टी ऑडिट करना आवश्यक है। ताकि किसी भी प्रकार की संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके। फायर सेफ्टी ऑडिट के लिए नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन और जिला अग्नि शमन पदाधिकारी को निर्देशित किया है। फायर सेफ्टी ऑडिट के माध्यम से संभावित भवन के अग्नि खतरों की पहचान, अग्नि सुरक्षा संबंधी उपायों, भवन की अग्निशमन प्रणालियों की प्रभावशीलता और परिसर की समग्र अग्नि सुरक्षा को बढ़ाने के लिए सुझावों का आकलन किया जा सकेगा।

Related Articles

नवीनतम लेख