27 C
Kolkata
Wednesday, May 6, 2026

झारखंड से चोरी हुई हथिनी ‘जयमति’ बिहार से बरामद, सौदे में लगी थी 27 लाख की कीमत

मेदिनीनगर, झारखंड — पलामू जिले के चुकुर इलाके से 12 सितंबर को चोरी हुई मादा हथिनी जयमति को बिहार के छपरा जिले से बरामद कर लिया गया है। आरोप है कि इस हथिनी का सौदा लगभग 27 लाख रुपए में किया गया था, जबकि इसे रांची में खरीदारों ने 40 लाख रुपए में ख़रीदा था।

घटना की शुरुआत तब हुई जब मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश) निवासी नरेंद्र कुमार शुक्ला ने सदर थाना, मेदिनीनगर में शिकायत दर्ज करवाई कि उनकी हथिनी गायब है। उन्होंने बताया कि उन्होंने और उनके तीन साझेदारों ने इस हथिनी को 40 लाख रुपए में खरीदा था, लेकिन बाद में बिना उनकी जानकारी के इसे बेच दिया गया।

पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम को सूचना मिली कि यह हथिनी बिहार में हो सकती है। जब टीम ने छपरा जिले के पहाड़पुर इलाके में सर्वे किया और ट्रैकिंग चिप के माध्यम से उसकी लोकेशन पाई। इसके बाद वो सुरक्षित बरामद की गई और वाहन के माध्यम से झारखंड ले जाई गई।

मेदिनीनगर के एसडीपीओ ने बताया कि चोरी का मामला सदर थाने में दर्ज है और जांच जारी है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

इस बीच, राज्य के लातेहार जिले में एक और दिल दहला देने वाली घटना हुई, जहाँ दो जंगली हाथियों ने एक व्यक्ति को कुचल दिया। मृतक की पहचान 55 वर्षीय बासुदेव सिंह के रूप में की गई है।

Related Articles

नवीनतम लेख