29 C
Kolkata
Saturday, April 18, 2026

जंगली हाथी ने बुजुर्ग को कूचला, इलाज के दौरान मौत

गिरिडीह | जिले के बगोदर क्षेत्र में एक जंगली हाथी के हमले में घायल बुजुर्ग व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई. घायल व्यक्ति का इलाज हजारीबाग सदर अस्पताल में चल रहा था, जहां उसकी मृत्यु हो गई. इसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया. घटना के बाद परिजनों का गहरा दुख स्पष्ट था और वे शोकाकुल हैं.

हाथी का हमला शनिवार को हुआ था, जब बगोदर थाना क्षेत्र की मुंडरो पंचायत के गम्हरिया गांव निवासी रोशन मंडल को हाथी ने अपनी चपेट में ले लिया. हाथी झुंड से भटक गया था और रोशन मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए थे. प्राथमिक इलाज बगोदर ट्रामा सेंटर में कराया गया, जिसके बाद बेहतर उपचार के लिए उन्हें हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर किया गया. हालांकि, अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.

मुंडरो पंचायत के मुखिया बंधन महतो ने घटना की सूचना हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल के डीएफओ को दी और पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता एवं अंतिम संस्कार में आर्थिक सहयोग दिलाने की मांग की. इस बीच भाकपा माले नेता एवं पूर्व मुखिया प्रतिनिधि उमेश मंडल ने घटना को बेहद दुखद बताया. उन्होंने आश्वासन दिया कि परिजनों को वन विभाग से हरसंभव सहायता दिलाने की कोशिश की जाएगी.

Related Articles

नवीनतम लेख