33.2 C
Kolkata
Monday, June 15, 2026

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क टेस्ट: जियो और एयरटेल की रफ्तार सबसे तेज, एमटीएनएल और वोडाफोन-आइडिया पिछड़े

नई दिल्ली । भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा दिल्ली-एनसीआर के मेट्रो मार्गों पर किए गए एक विशेष मोबाइल नेटवर्क गुणवत्ता परीक्षण (ड्राइव टेस्ट) में रिलायंस जियो और भारती एयरटेल ने बाजी मारी है। परीक्षण के नतीजों में जहां जियो और एयरटेल बेहतरीन स्पीड और मजबूत नेटवर्क के साथ शीर्ष पर रहे, वहीं एमटीएनएल और वोडाफोन-आइडिया (Vi) कई प्रमुख मानकों पर बेहद फिसड्डी साबित हुए हैं।

डेटा स्पीड: जियो की डाउनलोड और एयरटेल की अपलोड स्पीड सबसे आगे

केंद्रीय संचार मंत्रालय के अनुसार, अप्रैल महीने में दिल्ली लाइसेंस सेवा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 490 किलोमीटर लंबे मेट्रो मार्गों पर यह स्वतंत्र परीक्षण किया गया था। इसमें दिल्ली मेट्रो (DMRC), नोएडा मेट्रो (NMRC) और रैपिड रेल (NCRTC) के रूट शामिल थे।

कॉल ड्रॉप और कवरेज गैप: एमटीएनएल का प्रदर्शन सबसे निराशाजनक

सफर के दौरान वॉयस कॉल की क्वालिटी और नेटवर्क की निरंतरता को मापने के लिए जब कॉल ड्रॉप और कवरेज गैप (कमजोर सिग्नल वाले पॉइंट्स) का आकलन किया गया, तो सरकारी टेलीकॉम कंपनी एमटीएनएल का नेटवर्क पूरी तरह ध्वस्त नजर आया।

  • कॉल ड्रॉप के आंकड़े: टेस्ट के दौरान एमटीएनएल में सबसे अधिक 51 कॉल ड्रॉप दर्ज किए गए। इसके मुकाबले एयरटेल में मात्र 5, जियो में 8 और वोडाफोन-आइडिया में 10 कॉल ड्रॉप हुए।

  • कमजोर सिग्नल (Coverage Gap): नेटवर्क कवरेज के मामले में भी एमटीएनएल के 20,768 नमूनों (Samples) में बेहद कमजोर सिग्नल दर्ज किया गया। वहीं वोडाफोन-आइडिया के 1490, जियो के 1297 और एयरटेल के 1280 सैंपल्स में कमजोर नेटवर्क पाया गया।

उपभोक्ताओं को जागरूक करना और सुधार लाना मुख्य उद्देश्य: ट्राई

ट्राई (TRAI) ने स्पष्ट किया कि मेट्रो जैसे व्यस्त और अंडरग्राउंड मार्गों पर इस तरह के स्वतंत्र परीक्षण आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को वास्तविक समय (Real-time) में मिल रही सेवाओं की गुणवत्ता से अवगत कराना है। इसके साथ ही, इन रिपोर्ट्स के जरिए टेलीकॉम ऑपरेटरों पर दबाव बनाना है ताकि वे चिन्हित किए गए ‘कवरेज गैप्स’ और तकनीकी खामियों को दूर कर अपनी सेवाओं में सुधार कर सकें।

Related Articles

नवीनतम लेख