32.4 C
Kolkata
Sunday, July 12, 2026

तोरपा में कांग्रेस की बैठक, एसआईआर अभियान और जनसमस्याओं पर मंथन

खूंटी। तोरपा प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक शनिवार को प्रखंड अध्यक्ष अजय गुप्ता की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में जिला महासचिव एवं तोरपा प्रखंड प्रभारी प्रनीत टोपनो मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की समीक्षा के साथ क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं पर चर्चा की गई।

बारिश से प्रभावित हुआ एसआईआर अभियान

बैठक में कार्यकर्ताओं ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण एसआईआर अभियान की गति प्रभावित हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों में कच्ची सड़कों पर फिसलन और गड्ढों में पानी भर जाने से बूथों तक पहुंचने और मतदाताओं से संपर्क करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

बैठक के दौरान विभिन्न पंचायतों से आए कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने सड़क संपर्क, बुनियादी सुविधाओं तथा अन्य जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने इन समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए इन्हें जिला कांग्रेस कमेटी और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं तक पहुंचाने का आग्रह किया।

प्रखंड अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद संगठन की जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें और एसआईआर अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करें।

बैठक में प्रखंड उपाध्यक्ष नामजन टोपनो, सलीम टोपनो, महासचिव नमन टोपनो, अमरदीप भेंगरा, जीवन टोपनो, फुलजेन टोपनो, पंचायत अध्यक्ष मार्टिन हेमरोम, जिदान टोपनो, मनोज गुप्ता, विजय टोपनो, एसटी मोर्चा के तुर्तन टोपनो सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

नवीनतम लेख