28.9 C
Kolkata
Tuesday, July 28, 2026

तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो की भिड़ंत, एक की मौत

गिरिडीह। जिले के पचंबा थाना क्षेत्र में शुक्रवार एक तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो की भिड़ंत हो गई। हादसा अलकापुरी चौक के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ऑटो में सवार रतनपुरा-हीरोडीह निवासी प्रेम दास (35) और खरगडीहा देवपहरी (देवरी थाना क्षेत्र) निवासी छोटू राम गंभीर रूप से घायल हुए। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान प्रेम दास की मौत हो गई, जबकि छोटू राम को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

हादसे के बाद ट्रक और ऑटो के चालक मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पचंबा थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाने ले आई। पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस फरार चालकों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। प्राथमिक रिपोर्ट के मुताबिक, तेज रफ्तार और लापरवाही इस हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

Related Articles

नवीनतम लेख