32 C
Kolkata
Wednesday, May 20, 2026

सीएम हेमंत सोरेन ने सराहा जवानों का जज्बा, कहा- ‘आपदा में विभाग की भूमिका अहम’

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को ‘अग्निशमन सेवा सप्ताह’ के अवसर पर राज्यवासियों और विभाग के कर्मियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आपदा प्रबंधन और जन-सुरक्षा में विभाग के समर्पण की सराहना की।

बैज लगाकर हुई औपचारिक शुरुआत
इस अवसर पर राज्य के महानिदेशक (गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा) एमएस भाटिया ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें ‘अग्निशमन सेवा सप्ताह’ का बैज पहनाकर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया।

साहस और जागरूकता पर जोर
मुख्यमंत्री ने अग्निशमन विभाग के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा विभाग के जवान अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों के जीवन और संपत्ति की रक्षा करते हैं। सेवा सप्ताह के दौरान चलाए जा रहे सुरक्षा अभियान सराहनीय हैं, क्योंकि सतर्कता ही आग जैसी आपदाओं से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है।राज्य सरकार अग्निशमन सेवाओं को और अधिक आधुनिक और संसाधनों से संपन्न बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

“अग्निशमन सेवा के जवानों का समर्पण और साहस प्रेरणादायक है। आपदा की किसी भी घड़ी में उनकी त्वरित भूमिका समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।” — हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि विभाग इसी तत्परता के साथ भविष्य में भी राज्य की सेवा करता रहेगा और लोगों को सुरक्षा के प्रति शिक्षित करने का अभियान निरंतर जारी रखेगा।

Related Articles

नवीनतम लेख