29.4 C
Kolkata
Wednesday, July 15, 2026

झारखंड में गर्मी का सितम: जमशेदपुर @39.6°C के साथ सबसे गर्म, 17-18 अप्रैल को ‘लू’ का अलर्ट

रांची । झारखंड में सूरज के तेवर तल्ख होने लगे हैं। राजधानी रांची समेत राज्य के लगभग सभी जिलों में गर्मी की तपिश बढ़ गई है। मंगलवार को जमशेदपुर राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जहाँ पारा 39.6 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुँचा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में गर्मी और सताएगी।

राज्य के विभिन्न हिस्सों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है:
जमशेदपुर: 39.6°C (सबसे गर्म)
चाईबासा: 39.4°C
डाल्टनगंज: 38.8°C
बोकारो: 37.5°C
रांची: 35.6°C

17 और 18 अप्रैल को लू (Heat Wave) की चेतावनी
मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में और उछाल आएगा।
17 अप्रैल: राज्य के पश्चिमी और मध्य भागों में लू चलने की संभावना है।
18 अप्रैल: पश्चिमी, मध्यवर्ती के साथ-साथ दक्षिणी क्षेत्रों में भी भीषण गर्मी और ‘लू’ का असर देखा जा सकता है।

दोपहर में घरों में रहने की सलाह
हालांकि, राहत की बात यह है कि शाम होते ही मौसम थोड़ा सुहावना हो रहा है, जिससे रात में ठंडक महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि 17-18 अप्रैल को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें। धूप में निकलने पर सिर ढंककर रखें और पानी का अधिक सेवन करें ताकि लू से बचा जा सके।

Related Articles

नवीनतम लेख