30 C
Kolkata
Wednesday, May 20, 2026

मुख्यमंत्री सम्राट पहुंचे सचिवालय, अधिकारियों के साथ की बैठक, विजय चौधरी ने पदभार किया ग्रहण

पटना। मुख्यमंत्री बनने के सम्राट चाैधरी एक्शन मोड में हैं । गुरुवार सुबह सम्राट सचिवालय पहुंच और सभी विभागों के प्रधान सचिवों के साथ अहम बैठक की । बैठक में प्रशासनिक स्तर पर कई बड़े निर्देश दिए जा सकते हैं।

दूसरी ओर बिहार में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) कोटे के उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी ने भी जल संसाधन विभाग का पदभार ग्रहण किया।

सम्राट चौधरी ने बुधवार को बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उनके साथ जदयू के विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने भी शपथ ली थी। फिलहाल राज्य में मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हुआ है। मौजूदा व्यवस्था के तहत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास गृह समेत 29 विभाग हैं, जबकि विजय चौधरी को 10 और बिजेंद्र यादव को 8 विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कैबिनेट विस्तार के बाद इन विभागों का पुनर्वितरण किया जाएगा। तब तक तीनों नेता ही सभी विभागों का कार्यभार संभालेंगे।

उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने सिंचाई भवन स्थित जल संसाधन विभाग में पदभार ग्रहण किया एवं विभागीय कार्यों का जायजा लिया। विभागीय प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

Related Articles

नवीनतम लेख