30.6 C
Kolkata
Saturday, July 11, 2026

उमरिया में खड़े ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर गुरुवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। भरौला स्थित सिद्धबाबा धाम के पास तेज रफ्तार अर्टिगा कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चित्रकूट जा रहा था परिवार, रास्ते में हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र की सिविल लाइन चौकी अंतर्गत गुरुवार तड़के करीब साढ़े तीन से चार बजे के बीच हुआ। अर्टिगा कार में सवार परिवार अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र के लील्हाटोला गांव से चित्रकूट जा रहा था। परिवार अपनी बेटी को परीक्षा दिलाने के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस, राहत-बचाव दल और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद घायलों और शवों को कार से बाहर निकाला गया।

चार की मौत, युवती की हालत गंभीर

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक शर्मा ने बताया कि हादसे में ग्राम सरपंच कुलपत सिंह (37), उनकी पत्नी एवं हेड कांस्टेबल सविता सिंह मार्क

Related Articles

नवीनतम लेख