जलडेगा। जलडेगा प्रखंड सभागार में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के सुचारू संचालन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने की। इस दौरान प्रखंड के सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदारों की उपस्थिति में राशन वितरण की स्थिति, लाभुकों को समय पर अनाज उपलब्ध कराने, ई-पॉस मशीन के नियमित उपयोग तथा स्टॉक संधारण की विस्तृत समीक्षा की गई।
बीडीओ ने निर्देश दिया कि सभी दुकानदार निर्धारित तिथि के अनुसार राशन वितरण सुनिश्चित करें तथा किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लाभुकों के साथ शालीन व्यवहार करें और वितरण सूची एवं स्टॉक रजिस्टर को अद्यतन रखें। साथ ही आधार सीडिंग, ऑनलाइन प्रविष्टि और पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में आपूर्ति से संबंधित लंबित मामलों की भी समीक्षा की गई तथा दुकानदारों की समस्याओं को सुनकर समाधान का आश्वासन दिया गया। बैठक में आपूर्ति से संबंधित लंबित मामलों की भी समीक्षा की गई तथा दुकानदारों की समस्याओं को सुनकर समाधान का आश्वासन दिया गया।
इस अवसर पर प्रशिक्षण अवधि में प्रखंड में पदस्थापित नव पदस्थापित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी जेम्स रिचर्ड खोया का पीडीएस दुकानदारों द्वारा शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।


