28 C
Kolkata
Wednesday, April 15, 2026

ईडी ने रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी के ₹3716 करोड़ के घर को जब्त किया, जानें क्यों

प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी के मुंबई स्थित आलीशान घर ‘अबोड’ को कुर्क कर लिया है। प्रवर्तन निदेशालय ) ने रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी के मुंबई स्थित बंगले ‘एबोड’ को अटैच यानी जब्त कर लिया है। PTI के अनुसार इसकी कीमत करीब 3,716 करोड़ रुपए आंकी गई है। मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ चल रही इस बड़ी जांच के तहत अब अंबानी का यह सपनों का महल कानूनी शिकंजे में आ गया है।

अनिल अंबानी का यह बंगला मुंबई के सबसे पॉश इलाके पाली हिल में स्थित है। 66 मीटर ऊंचे इस बंगले में कुल 17 फ्लोर हैं। यह देश के सबसे महंगे रिहायशी घरों में गिना जाता है। ईडी ने इस संपत्ति को कुर्क करने के लिए एक प्रोविजनल ऑर्डर जारी किया है। बैंक धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से चल रही जांच के बाद केंद्रीय एजेंसी ने यह बड़ा कदम उठाया है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग निरोधक कानून (PMLA) के तहत की गई है। मामला उनकी ग्रुप कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCOM) द्वारा किए गए कथित बैंक फ्रॉड से जुड़ा है। अनिल अंबानी पर 40 हजार करोड़ रुपए के बैंक फ्रॉड मामले में जांच चल रही है।

Related Articles

नवीनतम लेख