35.4 C
Kolkata
Tuesday, June 30, 2026

भूपेंद्र यादव और शुभेंदु अधिकारी की मुलाकात, बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

कोलकाता। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी से कोलकाता के बिधाननगर स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान शुभेंदु अधिकारी ने केंद्रीय मंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना की।

जन्मदिन की दी बधाई, विकास के मुद्दों पर हुई बातचीत

शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने भूपेंद्र यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और मां काली से उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की प्रार्थना की।

उन्होंने कहा कि मुलाकात के दौरान पश्चिम बंगाल के विकास और प्रगति से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर केंद्र और राज्य के बीच सकारात्मक सहयोग आगे भी जारी रहेगा।

कोलकाता दौरे पर हैं भूपेंद्र यादव

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया) के एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कोलकाता पहुंचे हैं। इसी दौरान उन्होंने शुभेंदु अधिकारी से शिष्टाचार भेंट की।

Related Articles

नवीनतम लेख