30.7 C
Kolkata
Wednesday, June 10, 2026

क्रिसमस से पहले रांची की महिलाओं को मिला सम्मान राशि का तोहफा

रांची। क्रिसमस से पहले झारखंड सरकार ने रांची जिले की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत नवंबर महीने की राशि लाभुकों के खातों में भेज दी गई है। इस योजना के अंतर्गत रांची जिले की 3 लाख 93 हजार 84 महिलाओं को 2,500 रुपये प्रति महिला की सहायता दी गई है। यह राशि आधार से जुड़े बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी गई। कुल मिलाकर सरकार ने 98 करोड़ 27 लाख 10 हजार रुपये का भुगतान किया है। जिला प्रशासन के अनुसार, सबसे ज्यादा लाभुक कांके प्रखंड में रहे, जहां 31,781 महिलाओं के खातों में पैसे पहुंचे। इसके बाद सदर शहरी क्षेत्र में 25,038, मांडर में 23,308, सिल्ली में 21,390 और बेड़ो में 20,761 महिलाओं को योजना का लाभ मिला। अन्य प्रखंडों में भी बड़ी संख्या में महिलाओं को राशि मिली। चान्हो, रातू, तमाड़, ओरमांझी, अनगड़ा और बुढ़मू प्रखंडों में हजारों महिलाओं के खातों में भुगतान किया गया है। वहीं शहरी इलाकों जैसे अरगोड़ा, हेहल, नगड़ी, नामकुम और बड़गाईं में भी योजना का लाभ पहुंचा है।

Related Articles

नवीनतम लेख