28.2 C
Kolkata
Wednesday, August 12, 2026

‘आवारापन 2’ का नया गाना ‘ये आवारापन’ रिलीज, अरिजीत सिंह की आवाज ने जीता दिल

मुंबई। इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आवारापन 2’ का दूसरा गाना ‘ये आवारापन’ रिलीज हो गया है। भावुक बोल और मधुर संगीत से सजा यह गीत रिलीज होते ही श्रोताओं के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इससे पहले फिल्म का पहला गाना ‘वे जुनून’ भी दर्शकों को पसंद आया था।

प्यार और जुदाई की भावनाओं से सजा गीत

‘ये आवारापन’ को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है। संगीत अमाल मलिक ने तैयार किया है, जबकि गीत के बोल रश्मि विराग ने लिखे हैं। इमरान हाशमी और दिशा पाटनी पर फिल्माया गया यह गीत प्यार, जुदाई और तन्हाई की भावनाओं को खूबसूरती से प्रस्तुत करता है। रिलीज के बाद इसे सोशल मीडिया पर भी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

14 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी ‘आवारापन 2’ एक्शन, रोमांस और भावनाओं से भरपूर फिल्म है। फिल्म में इमरान हाशमी और दिशा पाटनी के अलावा शबाना आजमी, सुरेंद्र विक्की, विजयंत कोहली और अतुल कुमार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

यह फिल्म 14 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्माताओं को उम्मीद है कि फिल्म के साथ इसके गीत भी दर्शकों के बीच खास पहचान बनाएंगे।

Related Articles

नवीनतम लेख