30.1 C
Kolkata
Wednesday, June 10, 2026

आनंद मार्ग और पूर्णिमा नेत्रालय की ओर से 20 मोतियाबिंद रोगियों का निःशुल्क फेको सर्जरी

पूर्वी सिंहभूम। आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल और पूर्णिमा नेत्रालय के संयुक्त सहयोग से चयनित 20 मोतियाबिंद रोगियों की फेको सर्जरी कर निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण किया गया। सफल सर्जरी के बाद सभी रोगियों को आवश्यक दवाइयां एवं चश्मा प्रदान कर रविवार को सम्मानपूर्वक विदा किया गया।
आनंद मार्ग संस्था पिछले कई वर्षों से आयुष्मान भारत योजना एवं डीबीसीएस (राष्ट्रीय अंधत्व निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम) के अंतर्गत “दृष्टि सेवा महाअभियान” का संचालन कर रही है। इस अभियान के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क नेत्र उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे सैकड़ों लोगों को दृष्टि लाभ मिल चुका है।
इसी क्रम में आगामी 12 फरवरी को आनंद मार्ग जागृति, गदरा शिव मंदिर के पास नेत्र रोग जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक चलेगा, जिसमें आंखों से संबंधित विभिन्न बीमारियों की जांच की जाएगी और आवश्यकतानुसार आगे के उपचार के लिए रोगियों को मार्गदर्शन दिया जाएगा।
संस्था के पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग इस शिविर का लाभ उठाएं और समय रहते आंखों की जांच कराकर अपनी दृष्टि को सुरक्षित रखें।

Related Articles

नवीनतम लेख