26.6 C
Kolkata
Wednesday, July 22, 2026

अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे गिरा लोहे से लदा ट्रेलर, बाल-बाल बचा चालक

खूंटी । खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर बुधवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। तोरपा थाना क्षेत्र के दियांकेल के पास लोहा लदा एक अनियंत्रित ट्रेलर पुलिया के नीचे जा गिरा। इस घटना में सुखद पहलू यह रहा कि ट्रेलर चालक सुरक्षित है और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के मुताबिक, ट्रेलर पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से लोहे का सामान लादकर भिलाई की ओर जा रहा था। बुधवार सुबह करीब 4 बजे विपरीत दिशा से एक तेज रफ्तार ट्रक आ रहा था। उसे बचाने के प्रयास में ट्रेलर चालक ने अचानक अपना संतुलन खो दिया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सीधे पुलिया के नीचे जा गिरा।

पुलिस और ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही तोरपा थाना की पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। गनीमत रही कि इतनी बड़ी दुर्घटना के बावजूद किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और यातायात को सुचारू बनाए रखने के प्रयास जारी हैं।

Related Articles

नवीनतम लेख