35 C
Kolkata
Friday, May 15, 2026

अवैध संबंध के शक में की थी पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

रांची। रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ममता कुमारी की हत्या उसके ही पति दिनेश्वर करमाली ने की थी। पुलिस के अनुसार, दिनेश्वर को शक था कि उसकी पत्नी का उसके भांजे सुदामा करमाली के साथ अवैध संबंध है। इसी शक में उसने हत्या की योजना बनाई। घटना 1 दिसंबर 2025 की दोपहर लगभग तीन बजे की है। अनगड़ा थाना को सूचना मिली कि एक घर में पति-पत्नी पर हमला हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची तो ममता कुमारी मृत पाई गई और दिनेश्वर घायल अवस्था में मिला। प्रारंभिक जांच में दिनेश्वर ने आरोप भांजे पर लगाया, लेकिन आगे की जांच में असली हत्यारा स्वयं दिनेश्वर निकला। ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि पत्नी और भांजे के अवैध संबंध के शक में दिनेश्वर ने हत्या की योजना बनाई। हत्या के बाद उसने अपने गले पर चोट का नाटक कर पुलिस को भ्रमित करने की कोशिश की। पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर आरोपी दिनेश्वर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दिनेश्वर ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि 1 दिसंबर को पत्नी से हुई बहस के दौरान उसने गुस्से में सब्जी काटने वाले हथियार से हमला किया। पुलिस ने हथियार भी बरामद कर लिया है।

Related Articles

नवीनतम लेख