22.9 C
Kolkata
Thursday, March 5, 2026

हत्या का खुलासा, आरोपित गिरफ्तार

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ग्राम जोगीदारु जंगल के समीप खेत से बरामद अज्ञात युवती के शव मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में रविवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर चाईबासा बहामन टुटी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनोद कुमार भी उपस्थित रहे।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि 30 दिसंबर को जोगीदारु जंगल के पास एक खेत में पुआल से ढका हुआ। करीब 25 वर्षीय अज्ञात युवती का शव बरामद किया गया था। इस मामले में खेत मालिक जय किशन होनहागा के लिखित आवेदन पर मुफ्फसिल थाना (कांड संख्या 210/2025) के तहत अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
शव की पहचान के लिए सीआईजी प्रकाशन और स्थानीय दैनिक समाचार पत्रों में सूचना प्रकाशित कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, पश्चिम सिंहभूम के निर्देश पर विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों और अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने इस कांड में संलिप्त अभियुक्त प्रधान पुरती उर्फ पल्टु को चार जनवरी 2026 को गिरफ्तार किया।
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपित ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन बरामद किया। इसके साथ ही ग्राम जोगीदारु जंगल से मृतका की लाल रंग की स्कूटी को जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपित का मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त पत्थर सहित अन्य साक्ष्य भी जब्त किए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित का नाम प्रधान पुरती उर्फ पल्टु है। इस पूरे मामले के उद्भेदन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टुटी के नेतृत्व में मुफ्फसिल थाना की पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles