22.2 C
Kolkata
Friday, March 6, 2026

जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से जनता की सभी समस्याओं का समाधन किया: डॉ रामेश्वर उरांव

लोहरदगा। गुरुवार को पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक डॉ रामेश्वर उराँव लोहरदगा स्थित विधायक कार्यालय बरवाटोली पहुँच कार्यकर्ताओं से मिले एवं आमजनों से मुलाक़ात कर विभिन्न समस्याओं का समाधान किया। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बिजली, सड़क, पेयजल, स्वास्थ, अबुवा आवास,प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड से संबंधित आवेदन दिये गये जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए विधायक डॉ रामेश्वर उराँव ने संबंधित पदाधिकारियों से बात कर समस्याओं का समाधान किया। उन्होंने ने कहा कि जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से जनता की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। गठबंधन सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ हर नागरिक तक पहुँचाना है इसके साथ साथ बुनियादी सुविधाओं और सामाजिक ज़रूरतों को पूरा किया जाएगा,विधायक निधि के द्वारा भी विभिन्न कार्य प्रगति पर है और क्षेत्र का विकास किया जा रहा है। इस मौक़े पर पूर्व कार्यकारी ज़िलाध्यक्ष हाजी शकील अहमद, विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल,सामूल अंसारी, विशाल डुंगडुंग, अनिस अहमद, बुद्धदेव उराँव, तनवीर गौहर, यूनुस अंसारी, ऐनुल अंसारी, सेराजुल अंसारी, हाजी सिकंदर अंसारी, असलम अंसारी,जमील अंसारी, मन्नौवर आलम, शेख सादिक़, एजाज़ अंसारी , संजू तुरी,सज्जाद अंसारी, प्रमोद साहू, सोमेश्वर तुरी, रामभंडारी उराँव, काले उराँव, लालू उराँव, कुमार अभिषेक,विरेंदर उराँव, गंगा उराँव, इक़बाल अंसारी, मोज़ाहिर अंसारी, समरुद्दीन अंसारी, मुनिया देवी, सरिता देवी, अमृता भगत, तारामणी उराँव, सुशीला देवी, मुन्नी उराँव, शांति देवी, सुनीता उराँव, किस्मति देवी, राजेश लाल, ब्रजेश साहू, मंगलेश्वर उराँव, अब्दुल अंसारी, हसबुल ख़ान, तुफैल सरवर, निरंजन उराँव, सुकरा उराँव, सकीम अंसारी, जियाउद्दीन अंसारी, इम्तेयाज अंसारी, अजमूल अंसारी, हफ़ीज़ूल यूसुफ़ आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles