29 C
Kolkata
Wednesday, May 13, 2026

रोटरी क्लब ऑफ़ रांची ने राज्यपाल को डिस्ट्रीक्ट कॉन्फ़्रेंस समागम के लिए किया आमंत्रित

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शनिवार को लोक भवन में रोटरी क्लब ऑफ़ रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के क्रम में प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को आगामी डिस्ट्रीक्ट कॉन्फ़्रेंस “समागम” में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। राज्यपाल ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए आश्वस्त किया कि यदि वे उस समय रांची में उपस्थित रहे, तो वे कॉन्फ़्रेंस के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में अवश्य उपस्थित होंगे। उन्होंने रोटरी क्लब के सदस्यों को आगामी सम्मेलन की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दीं। यह कॉन्फ़्रेंस 19 दिसंबर से 21 दिसम्बर तक आयोजित की जा रही है। प्रतिनिधिमंडल में क्लब के अध्यक्ष अमित अग्रवाल, अनिल सिंह, रेखा सिंह, अजय दीप वाधवा तथा रश्मि अग्रवाल शामिल थे।

Related Articles

नवीनतम लेख