33 C
Kolkata
Friday, May 15, 2026

हजारीबाग में सड़क हादसा, तीन की मौत और छह जख्मी

हजारीबाग में बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और छह अन्य बेतरह जख्मी हो गए। घटना बरही थाना क्षेत्र के गांगटाही पुल के पास से सामने आई है। मृतकों की शिनाख्त पूनम देवी (पति श्रीनाथ यादव), जय भगवान यादव (पिता श्रीनाथ यादव) और अंशिका कुमारी के तौर पर की गई है। मिली जानकारी के अनुसार कार में कुल 10 लोग सवार थे, जो सभी पश्चिम बंगाल के कुल्टी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। घायलों में ज्योति कुमारी (24 वर्ष), शुभम यादव (6 वर्ष), अभिराज यादव (10 वर्ष), मृत्युंजय यादव (8 वर्ष), धर्मेंद्र यादव (35 वर्ष) और कौशल्या देवी शामिल हैं।

स्थानीय लोगों की मदद से जख्मियों को तुरंत बरही अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार कई घायलों की हालत नाजुक है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार का ड्राइवर लंबे सफर से थका हुआ था और संभवतः उसे झपकी लग गई थी, जिससे वाहन बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गया। सड़क पर स्किड मार्क और कार की स्थिति से भी तेज रफ्तार का अनुमान लगाया जा रहा है।

Related Articles

नवीनतम लेख