29 C
Kolkata
Saturday, May 9, 2026

लातेहार पुलिस की बेहतरीन कामयाबी, उग्रवादी संगठन के दो कुख्यात एरिया कमांडर को दबोचा

उग्रवादी संगठन JJMP को लातेहार पुलिस ने तगड़ा झटका दिया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो कुख्यात एरिया कमांडरों को गिरफ्तार किया। लातेहार और मनिका थाना पुलिस की संयुक्त छापामारी में यह सफलता मिली है। दोनों गिरफ्तार उग्रवादी लंबे समय से जिले में सक्रिय थे और कई मामलों में वांटेड थे। जिले के एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर छापेमारी की गयी, जिसमें पुलिस को यह उम्दा कामयाबी मिली।गिरफ्तार उग्रवादियों में पहला नाम सुनील उरांव उर्फ सुनील उर्फ मन्टू (35) का है। यह तरवाडीह, नवागढ़ का रहने वाला है। पुलिस के साथ कई मुठभेड़ों में इसकी संलिप्तता रही है और इसके विरुद्ध दो लाख रुपये का इनाम घोषित था। सुनील पर मनिका, लातेहार, बालुमाथ और चंदवा थानों में हत्या, मुठभेड़, रंगदारी, लूट, आगजनी और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। दूसरा गिरफ्तार उग्रवादी मुकेश लोहरा (28) पुरनी पल्हेया, मनिका का निवासी है। उस पर भी रंगदारी, जानलेवा हमला, लूट और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। दोनों उग्रवादी जेजेपीएम संगठन के सक्रिय सदस्य थे और लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे।

Related Articles

नवीनतम लेख