28 C
Kolkata
Thursday, May 14, 2026

विराट कोहली रांची पहुंचे, भारत व साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे सीरीज 30 नवंबर को होगा

भारत व साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे सीरीज 30 नवंबर से शुरू होने जाने जा रहा है। जिसके लिए विराट कोहली रांची पहुंच गए हैं। विराट कोहली ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू डेनिम जैकेट में नजर आए। एयरपोर्ट से होटल जाते समय उनका मूड हल्का-फुल्का और रिलैक्स्ड दिखाई दिया। कोहली लंदन से मुंबई पहुंचे थे और फिर वहां से रांची का सफर किया।

शहर में मैच को लेकर उत्साह बढ़ गया है। वहीं साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक भी रांची आ चुके हैं। जहां जेएससीए के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। हालांकि भारत और साउथ अफ्रीका टीम के बाकी सदस्य 27 नवंबर को चार्टर्ड प्लेन से रांची पहुंचेंगे।

जेएससीए उपाध्यक्ष संजय पांडे के मुताबिक, रोहित शर्मा बुधवार शाम तक रांची पहुंचेंगे। टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ी गुरुवार और शुक्रवार को पहुंचेंगे। सात दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी, जिनमें क्विंटन डिकॉक भी शामिल हैं, आज सुबह पहुंच गए। एक दिन पहले ही रोहित शर्मा को आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था।

Related Articles

नवीनतम लेख