33.8 C
Kolkata
Tuesday, March 3, 2026

मतदाता सूची की पैतृक मैपिंग में तेजी लाने का निर्देश

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सभी ईआरओ और उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में निर्देश दिया कि वर्तमान मतदाता सूची की 2003 की मतदाता सूची से पैतृक मैपिंग के कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि राज्य के कुछ विधानसभा क्षेत्रों में यह प्रक्रिया 70% तक पूरी हो चुकी है, जिससे गहन पुनरीक्षण कार्य में आसानी होगी। वहीं जिन क्षेत्रों में यह कार्य अभी धीमा है, उन्हें वोटर आउटरीच प्रोग्राम चलाकर गति बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
के. रवि कुमार ने स्पष्ट कहा कि मैपिंग कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही राजनीतिक दलों से संवाद बढ़ाते हुए, बीएलए की नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाने का भी आग्रह किया गया, ताकि पुनरीक्षण कार्य अधिक निष्पक्ष एवं पारदर्शी हो सके. बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज कुमार ठाकुर सहित सभी जिलों के निर्वाचन पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles