29 C
Kolkata
Saturday, May 9, 2026

नीतीश कुमार ने दिलाया इस्तीफा — बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारी तेज

बिहार में नई सरकार गठन की प्रक्रिया में तेजी आ गई है। सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट की अपनी अंतिम बैठक बुलाई और उसी के बाद राजभवन जाकर राज्यपाल अरिफ मोहम्मद खान को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

कैबिनेट बैठक में मौजूदा विधानसभा भंग करने का प्रस्ताव पारित किया गया, जिस पर सहमति बनते ही नीतीश कुमार ने औपचारिक इस्तीफा पेश किया।

राज्य में शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारियाँ भी शुरू हो चुकी हैं। कहा जा रहा है कि नई सरकार 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में शपथ ले सकती है।

इस कदम को एनडीए की हालिया चुनाव जीत के बाद नए कार्यकाल की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

नवीनतम लेख