25 C
Kolkata
Saturday, May 9, 2026

रक्सौल में बनेगा बिहार का आठवाँ एयरपोर्ट — दरभंगा-पूर्णिया मॉडल पर विकास

बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को और मजबूती देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है — रक्सौल में राज्य का आठवाँ बड़ा एयरपोर्ट बनाया जाएगा। यह एयरपोर्ट दरभंगा और पूर्णिया एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जाना है।

एयरपोर्ट के विस्तार के लिए लगभग 207 करोड़ रुपये की धनराशि तय की गई है और 139 एकड़ जमीन का अधिग्रहण जल्द शुरू किया जाएगा। रक्सौल एयरपोर्ट के आसपास पहले से ही करीब 100 एकड़ जमीन उपलब्ध है।

यह एयरपोर्ट “ग्रीनफील्ड” प्रोजेक्ट के रूप में विकसित किया जा रहा है, और इसके रनवे की अनुमानित लंबाई 2740 मीटर हो सकती है।

भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में अगले महीने से मुआवजा वितरण शुरू होगा।

राज्य सरकार ने यह भी बताया है कि अन्य जिलों में छोटे एयरपोर्टों के निर्माण की भी योजना है — जैसे मुजफ्फरपुर, सहरसा, वाल्मीकिनगर और वीरपुर। इन क्षेत्रों में एयपोर्ट नीति को तेज़ी से आगे बढ़ाने की तैयारी है।

सरकार का मानना है कि रक्सौल एयरपोर्ट के बनने से न केवल सीमावर्ती इलाके की कनेक्टिविटी बेहतर होगी, बल्कि व्यापार-परिवहन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

Related Articles

नवीनतम लेख