22 C
Kolkata
Thursday, April 30, 2026

फुटबॉल टूर्नामेंट सह झारखंड आंदोलनकारी सम्मान समारोह का आयोजन

झामुमो खलारी प्रखंड समिति की ओर से बुकबुका नेहरू स्टेडियम में रविवार को स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन फुटबॉल टूर्नामेंट सह झारखंड आंदोलनकारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उदघाटन झामुमो रांची ज़िला संयोजक प्रमुख मुश्ताक़ आलम ने किया। कार्यक्रम में खलारी प्रखंड के सभी आंदोलनकारियों को पूर्व जिलाअध्यक्ष सह संयोजक प्रमुख मुश्ताक आलम के जरिये माला, अंगवस्त्र और गुरुजी के नाम का स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रांची जिला से जयवंत तिग्गा, बीरू तिर्की, सोनू मुण्डा, झब्बुलाल महतो, कलाम आजाद, शमीम मंसूरी, आफ़ताब आलम, सुजीत कुजूर, ज़ुल्फिकार ख़ान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

नवीनतम लेख