रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांग्ते को सीआईडी ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई जेपीएससी की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच के बीच हुई है।
ख्यांग्ते झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव भी रह चुके हैं। जेपीएससी में कथित गड़बड़ियों को लेकर सीआईडी पहले उनके आवास पर छापेमारी कर परीक्षा से जुड़े दस्तावेज और रिकॉर्ड खंगाल चुकी है।
उनकी गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है जब जेपीएससी-जैसे भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज है और आज विधानसभा मार्च भी प्रस्तावित है।
