32.7 C
Kolkata
Tuesday, August 11, 2026

सीएम आवास के बाहर भाजपा का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास के बाहर सोमवार को बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के झंडे लेकर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने सीएम आवास के आसपास कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। आवास के चारों ओर मजबूत बैरिकेडिंग की गई है। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गई है और परिसर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

प्रशासन की ओर से प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

Related Articles

नवीनतम लेख