34.2 C
Kolkata
Wednesday, August 5, 2026

निजी कार से 11 किलो गांजा बरामद, युवक गिरफ्तार

झाड़ग्राम। झाड़ग्राम जिले के गोपीबल्लभपुर-दो महकमे में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक निजी कार से 11 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। मामले में पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान गोष्ठबिहारी घोष के रूप में हुई है, जो खड़गपुर के निमपुरा इलाके का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार, बेलियाबेड़ा थाना क्षेत्र के युगडीहा नाका जांच केंद्र पर मंगलवार देर रात वाहनों की जांच के दौरान ओडिशा की ओर से आ रही एक निजी कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में कार से करीब 11 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा के साथ कार भी जब्त कर ली।

प्रारंभिक जांच में पुलिस का मानना है कि गांजा ओडिशा से खड़गपुर ले जाया जा रहा था। आरोपित के खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और उसे न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं तथा इसके पीछे किसी अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क की भूमिका है या नहीं। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Related Articles

नवीनतम लेख