29.9 C
Kolkata
Thursday, July 30, 2026

कंगना रनौत के बयान के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, रांची में फूंका पुतला

रांची: भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के कथित विवादित बयान के विरोध में बुधवार को झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस ने रांची में प्रदर्शन किया। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रमा खलखो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर कंगना रनौत का पुतला फूंककर उनके बयान की निंदा की।

रमा खलखो ने आरोप लगाया कि कंगना रनौत के बयान सामाजिक सौहार्द और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने के साथ समाज में वैमनस्य फैलाने का काम करते हैं।

महिला कांग्रेस ने भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी कंगना रनौत के कथित भड़काऊ बयानों पर चुप्पी साधे हुए है। संगठन ने भाजपा नेतृत्व से इस मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करने और ऐसे बयानों पर रोक लगाने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस ने मांग की कि कंगना रनौत अपने बयान के लिए देश की जनता से बिना शर्त माफी मांगें। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस संविधान, सामाजिक सद्भाव और महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रही है और भविष्य में भी लोकतांत्रिक तरीके से ऐसे मुद्दों का विरोध जारी रखेगी।

इस मौके पर बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहीं। सभी ने एक स्वर में कंगना रनौत के बयान की निंदा करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों और महिलाओं के सम्मान की रक्षा का संकल्प दोहराया।

रमा खलखो ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन को लेकर कंगना रनौत की टिप्पणी एक महिला होने के नाते भी आपत्तिजनक है। वहीं, कांग्रेस की रांची महानगर सचिव शिल्पी वर्मा ने कहा कि यह बयान महिलाओं की भावनाओं को आहत करने वाला है।

Related Articles

नवीनतम लेख