32.1 C
Kolkata
Wednesday, July 29, 2026

उरला रेलवे अंडरब्रिज में दो माह चलेगा मरम्मत कार्य, एक लेन से चलेगा यातायात

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत उरला दूध फैक्ट्री के पास स्थित उरला डाउन रेल लाइन अंडरब्रिज (क्रमांक 369बी डीएन) में आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस दौरान अंडरब्रिज पूरी तरह बंद नहीं रहेगा, बल्कि एक लेन से नियंत्रित तरीके से यातायात संचालित किया जाएगा।

रेलवे के अनुसार मरम्मत कार्य 8 अगस्त 2026 की सुबह 8 बजे से शुरू होकर 7 अक्टूबर 2026 की शाम 6 बजे तक चलेगा। इस दौरान अंडरब्रिज की दो लेनों में से पहले एक लेन को अस्थायी रूप से बंद कर मरम्मत की जाएगी। पहली लेन का कार्य पूरा होने के बाद दूसरी लेन पर मरम्मत शुरू होगी।

रेलवे ने बताया कि पूरे कार्यकाल के दौरान अंडरब्रिज को पूरी तरह बंद नहीं किया जाएगा। आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक लेन से सुरक्षित और नियंत्रित ढंग से यातायात जारी रहेगा, ताकि लोगों को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े।

Related Articles

नवीनतम लेख