28 C
Kolkata
Saturday, August 15, 2026

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने अमित शाह से की मुलाकात

रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच झारखंड की वर्तमान राजनीतिक स्थिति और संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

आदित्य साहू ने बताया कि मुलाकात के दौरान उन्होंने राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन को और मजबूत बनाने तथा आगामी रणनीतियों को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बुधवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में मुलाकात की जानकारी साझा की।

Related Articles

नवीनतम लेख