30.9 C
Kolkata
Wednesday, July 29, 2026

सोना ₹1,740 तक सस्ता, चांदी में ₹5,000 की बड़ी गिरावट

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। सोना विभिन्न शहरों में ₹1,570 से ₹1,740 प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया, जबकि चांदी की कीमत में ₹5,000 प्रति किलोग्राम की बड़ी कमी आई।

कीमतों में गिरावट के बाद देश के अधिकांश बाजारों में 24 कैरेट सोना ₹1,44,160 से ₹1,44,310 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,32,140 से ₹1,32,290 प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। वहीं, दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी का भाव घटकर ₹2,34,900 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,44,310 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,32,290 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,44,160 और 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,32,140 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

अहमदाबाद, भोपाल और पटना में 24 कैरेट सोना ₹1,44,210 प्रति 10 ग्राम तथा 22 कैरेट सोना ₹1,32,190 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,44,160 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,32,140 प्रति 10 ग्राम रही।

इसके अलावा जयपुर और लखनऊ में 24 कैरेट सोना ₹1,44,310 प्रति 10 ग्राम तथा 22 कैरेट सोना ₹1,32,290 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक संकेतों और निवेशकों की बिकवाली के दबाव के कारण सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली है।

Related Articles

नवीनतम लेख