30.6 C
Kolkata
Saturday, July 25, 2026

सारण में एसएसपी ने देर रात मांझी चेक पोस्ट पर चलाया वाहन जांच अभियान

सारण। अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार देर रात सीमावर्ती मांझी चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल के साथ स्वयं वाहन जांच अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

संदिग्ध वाहनों और लोगों की हुई जांच

जांच अभियान के दौरान चेक पोस्ट से गुजरने वाले छोटे-बड़े वाहनों की सघन तलाशी ली गई। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों का सत्यापन किया। साथ ही वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, बीमा और प्रदूषण प्रमाण-पत्र सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई।

नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मौके पर ही कानूनी कार्रवाई की गई।

सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश

एसएसपी ने मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों को नियमित, निष्पक्ष और प्रभावी वाहन जांच जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर रखी जाए, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

Related Articles

नवीनतम लेख