26.6 C
Kolkata
Saturday, July 25, 2026

चतरा में 709 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

चतरा । गिद्धौर थाना पुलिस ने बेलगाछ के समीप चतरा-इटखोरी मुख्य मार्ग पर वाहन जांच के दौरान 709 ग्राम प्रतिबंधित अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक होंडा साइन मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

चौपारण ले जाई जा रही थी अफीम की खेप

सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में बताया गया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान दयानंद कुमार और रामप्रवेश कुमार के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि दोनों अफीम की खेप लेकर चौपारण की ओर जा रहे थे। आशंका है कि राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते इस खेप को दूसरे राज्य में तस्करी के लिए भेजने की योजना थी।

पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध गिद्धौर थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

तस्करी नेटवर्क पर कार्रवाई जारी

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि लगातार कार्रवाई के बावजूद तस्कर नए-नए तरीके अपनाकर मादक पदार्थों की तस्करी का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है। मुख्य तस्करों, आपूर्तिकर्ताओं और कुरियर की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

छापेमारी दल में प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल देव, थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Related Articles

नवीनतम लेख