29.6 C
Kolkata
Wednesday, July 22, 2026

राहुल-प्रियंका की हिरासत के विरोध में रायबरेली में कांग्रेस का प्रदर्शन

रायबरेली। नई दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में रायबरेली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। मंगलवार देर शाम कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहर के आंबेडकर पार्क में धरना शुरू कर दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी

रायबरेली सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को प्रधानमंत्री आवास के बाहर हिरासत में लिए जाने की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता आंबेडकर पार्क पहुंचे और धरने पर बैठ गए।

सूचना मिलने पर पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त नहीं किया। जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने छात्रों के साथ लाठीचार्ज किया और उनके साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार किया गया।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लगातार संविधान का उल्लंघन कर रही है और रायबरेली के कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ मजबूती से खड़े हैं।

प्रदर्शन में नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर, नगर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव, राहुल बाजपेयी सहित कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

नवीनतम लेख