29.9 C
Kolkata
Friday, July 17, 2026

किन्नर के भेष में रह रहा बांग्लादेशी घुसपैठिया दिल्ली में गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने महेंद्र पार्क थाना क्षेत्र के एनएस मंडी इलाके से एक बांग्लादेशी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी वास्तविक पहचान छिपाने के लिए किन्नर का भेष बनाकर रह रहा था और अवैध गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे वापस बांग्लादेश भेजने (निर्वासन) की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

दस्तावेज नहीं दिखाने पर खुली पोल, कराई थी जेंडर सर्जरी

उत्तर-पश्चिम जिले की पुलिस उपायुक्त (DCP) आकांक्षा यादव ने बताया कि फॉरेनर सेल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर विपिन कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने छापेमारी कर संदिग्ध को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान वह भारत में रहने का कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। कड़ाई से जांच करने पर पता चला कि आरोपी ने महिला जैसा दिखने के लिए जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी कराई थी। वह भारी मेकअप, साड़ी, विग और महिलाओं जैसी आवाज निकालकर लोगों को भ्रमित करता था ताकि पकड़ा न जा सके।

स्मार्टफोन से मिले बांग्लादेशी आईडी कार्ड, डिपोर्ट करने की तैयारी

पकड़े गए आरोपी की पहचान 24 वर्षीय एमडी अब्दुल अलीम उर्फ प्रीति के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बांग्लादेश का निवासी है। तलाशी के दौरान उसके पास से मिले स्मार्टफोन में प्रतिबंधित आईएमओ (IMO) ऐप इंस्टॉल था। फोन की गैलरी खंगालने पर बांग्लादेश के राष्ट्रीय पहचान संबंधी दस्तावेज बरामद हुए, जिससे उसकी असलियत सामने आ गई। पुलिस ने आरोपी को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) के समक्ष पेश कर डिपोर्ट करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

नवीनतम लेख