29.9 C
Kolkata
Friday, July 17, 2026

प्रोटोकॉल तोड़ बच्चों से मिले पीएम मोदी: छात्रा की कैप पर दिया ऑटोग्राफ, रविदासिया समाज ने जताया आभार

जालंधर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को जालंधर में स्कूली बच्चों और रेल यात्रियों के साथ बेहद आत्मीय वक्त बिताया। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के 75 रेलवे स्टेशनों के नवीनीकरण के ऐतिहासिक उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री ने अमृतसर के छेहराटा से वाराणसी जाने वाली बहुप्रतीक्षित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पंजाब के दलित समुदाय की इस वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने के बाद जब प्रधानमंत्री खुद ट्रेन के भीतर पहुंचे, तो वहां मौजूद यात्रियों और स्कूली बच्चों का उत्साह चरम पर पहुंच गया।

भावुक पल: न पेन था न पेपर, छात्रा की टोपी पर किया दस्तखत

निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री ने बोगी में मौजूद स्कूली छात्राओं से बातचीत कर उनके अनुभव जाने। इसी बीच माहौल उस समय बेहद भावुक और यादगार हो गया जब एक छात्रा ने प्रधानमंत्री से ऑटोग्राफ देने की जिद्द की। छात्रा के पास न तो कोई कागज था और न ही पेन। बच्ची के इस निश्छल प्रेम को देखते हुए पीएम मोदी ने सुरक्षा प्रोटोकॉल की परवाह किए बिना तुरंत उसकी कैप (टोपी) ली और अपने पेन से उस पर अपना ऑटोग्राफ दे दिया, जिसे देख पूरी बोगी तालियों से गूंज उठी।

संत निरंजन दास से की मुलाकात, वाराणसी की राह हुई आसान

इस विशेष सफर के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने डेरा सच्चखंड बल्लां के संत निरंजन दास और रविदासिया समाज के प्रमुख लोगों से मुलाकात की। ट्रेन में सवार श्रद्धालुओं ने एक स्वर में प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि इस सीधी ट्रेन सेवा से अब उनके लिए रविदास जयंती के पावन अवसर पर वाराणसी जाना बेहद सुगम हो गया है। संत निरंजन दास और समाज के लोगों ने पीएम मोदी को पारंपरिक गमछा व पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आदर-सत्कार किया। इस दौरान वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की खुशी में कई श्रद्धालु भावुक भी नजर आए।

Related Articles

नवीनतम लेख