29.9 C
Kolkata
Friday, July 17, 2026

मौर्या एक्सप्रेस में मोबाइल झपटमारी: दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, 40 हजार का फोन बरामद

सीवान। चलती ट्रेन में यात्रियों के मोबाइल झपटकर फरार होने वाले दो शातिर अपराधियों को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सीपीडीएस (CPDS) टीम ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से झपटा गया करीब 40 हजार रुपये मूल्य का सैमसंग कंपनी का मोबाइल भी बरामद कर लिया है। यह सफल कार्रवाई शुक्रवार को वरिष्ठ रेल अधिकारियों के निर्देशन में आरपीएफ पोस्ट सीवान और ट्रेन स्कॉर्ट कंपनी गोरखपुर के पर्यवेक्षण में की गई।

चलती ट्रेन से झपटा था मोबाइल, आरपीएफ ने खदेड़कर दबोचा

आरपीएफ के अनुसार, गाड़ी संख्या 15028 गोरखपुर–सम्बलपुर मौर्या एक्सप्रेस जैसे ही सीवान स्टेशन से खुलकर करीब एक किलोमीटर आगे पूर्वी आउटर मालगोदाम के पास पहुंची, तभी ट्रेन में यात्रा कर रहे भीम कुमार साह (निवासी ठेपहा, जीरादेई) के हाथ से मोबाइल झपटकर दोनों बदमाश कूदकर भागने लगे। घटना की लाइव सूचना मिलते ही मुस्तैद आरपीएफ और सीपीडीएस टीम ने त्वरित कार्रवाई की और दोपहर 1:45 बजे मालगोदाम के समीप घेराबंदी कर दोनों अपराधियों को धर-दबोचा।

पकड़े गए अपराधियों की हुई पहचान, मामला दर्ज

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मोराखास निवासी शमशाद अली और पचरुखी थाने के हरदिया निवासी इमाम सरवर के रूप में की गई है। इनके पास से चोरी का कीमती फोन, एक की-पैड मोबाइल और नगद राशि भी मिली है। पूछताछ में आरोपियों ने कुबूल किया कि वे सीवान पूर्वी आउटर के पास चलती ट्रेनों को निशाना बनाकर झपटमारी करते थे। रेलवे पुलिस ने दोनों के खिलाफ रेल थाना सीवान में कांड संख्या 130/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

नवीनतम लेख